मैं राहुल गांधी के इस आचरण की भर्त्सना करता हूं..."रवि शंकर प्रसाद


नई दिल्ली, 6 अक्टूबर - भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने विपक्षी सांसदों के ECI मुख्यालय तक विरोध मार्च पर कहा, "कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन क्या चाहते हैं? वे देश में क्या अराजकता फैलाना चाहते हैं? दिल्ली के सबसे संवेदनशील इलाके में राहुल गांधी बैठकर अराजकता कर रहे हैं? आपने अपनी बात कही और बात साफ है कि राहुल गांधी, उनकी पार्टी के अध्यक्ष और अन्य लोगों की मांग है कि बैलेट पेपर शुरू किया जाए। मतलब वे ईमानदार तकनीक से चुनाव में जीत नहीं सकते, इसलिए बूथ कैप्चरिंग करके जीतना चाहते हैं। बैलेट बॉक्स पर सियाही फेंककर वे दलितों, गरीबों को वोट देने से रोकना चाहते हैं और तब वे जीतना चाहते हैं। यही उनकी पिछले कई वर्षों की नीति रही है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं। आप सुप्रीम कोर्ट गए।, सुप्रीम कोर्ट ने 26 मई के निर्णय में कहा कि SIR कानून में विधि सम्मत है। उस पर कार्रवाई हुई... बंगाल में आप हारे, बिहार में आप हारे, आप महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में हारे तो आप चाहते क्या हैं? ये लोग जनता के मतों का अनादर कर रहे हैं... वे कह रहे हैं कि सारे चुनाव रद्द करो। राहुल गांधी किसी संस्था का सम्मान नहीं करते हैं चाहें वो सुप्रीम कोर्ट हो, चुनाव आयोग हो या सेना हो... क्या यह सच नहीं है कि SIR के दौरान कई लोग मृत पाए गए? क्या मृत लोगों को वोट देना चाहिए?...मैं राहुल गांधी के इस आचरण की भर्त्सना करता हूं..."

#राहुल गांधी
#रवि शंकर प्रसाद