तेलंगाना: टीजीआरटीसी बस और ट्रक की टक्कर, 15 यात्री घायल

रंगारेड्डी (तेलंगाना), 19 अक्टूबर- तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में अब्दुल्लापुरमेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटासिंगारम गांव के पास टीजीआरटीसी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए।

घायल यात्रियों को इलाज के लिए वनस्थलीपुरम एरिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, बस खम्मम से हैदराबाद जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#तेलंगाना: टीजीआरटीसी बस और ट्रक की टक्कर
# 15 यात्री घायल