नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत का प्रेरणादायक बयान आया सामने 

नागपुर, 19 अक्टूबर - महाराष्ट्र के नागपुर से RSS के प्रमुख मोहन भागवत का एक प्रेरणादायक बयान सामने आया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने 'शक्ति' की आराधना, राष्ट्र के पुनरुत्थान और भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां (शक्ति) के आशीर्वाद से ही सब कुछ संचालित होता है और देश के हर बड़े सार्वजनिक कार्य में स्वामी विवेकानंद के विचारों की अमिट छाप दिखाई देती है।

#WATCH नागपुर: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "...हम सभी को माँ का आशीर्वाद लेना है उसी के आशीर्वाद से सब कुछ चलता है। 'शक्ति' है जो सब कुछ होता है...माँ करोड़ों लोगों के हृदय में सद्गुण संपदा के साथ बसी है उसे जागृत करना है... जब हमारे राष्ट्र का पुनरुत्थान शुरू हुआ, तो श्री रामकृष्ण परमहंस ने माँ की आराधना की थी। उन्हीं के आशीर्वाद से स्वामी विवेकानंद चले। आज भी, हमारे देश के प्रत्येक सार्वजनिक कार्यों पर विवेकानंद की छाया दिखती है..."

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2026

 

अपने संबोधन के दौरान मोहन भागवत ने कहा, हम सभी को मां का आशीर्वाद लेना चाहिए, क्योंकि उसी की कृपा से सबकुछ संभव होता है। 'शक्ति' ही वह ऊर्जा है जिससे सब कुछ होता है। मां करोड़ों लोगों के हृदय में सद्गुणों और संपदा के रूप में विराजमान हैं और हमें उसी आंतरिक शक्ति को जागृत करना है।

#नागपुर
# RSS प्रमुख
# मोहन भागवत