रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने निजी कंपनी के कार्यकारी निदेशक समेत 3 को किया गिरफ्तार, 2.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद

पुणे, 14 अक्टूबर- CBI ने रिश्वतखोरी के एक मामले में 'म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड' (MIL) के कार्यकारी निदेशक और दो अन्य निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह मामला 12 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया था। आरोप है कि पुणे स्थित MIL में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात उक्त सरकारी अधिकारी ने निजी ठेकेदारों और विक्रेताओं के साथ मिलीभगत करके आधिकारिक लाभ पहुंचाने के बदले अवैध रिश्वत की मांग की और उसे प्राप्त किया।

पुणे में सरकारी अधिकारी के ठिकानों पर तलाशी के दौरान CBI ने 1.73 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। मैसूर, बेंगलुरु और दिल्ली स्थित ठिकानों पर तलाशी के दौरान लगभग 50 लाख रुपये की नकदी और आपराधिक साक्ष्यों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। मामले की जांच जारी है।

रिश्वतखोरी के इस मामले में CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (कार्यकारी निदेशक, म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड-MIL), आशीष कंसल (CEO एवं निदेशक/प्रमोटर, M/s SMPP लिमिटेड) और हर्षवर्धन (अनिल कुमार का भाई) के रूप में हुई है।

#रिश्वतखोरी के मामले में CBI ने निजी कंपनी के कार्यकारी निदेशक समेत 3 को किया गिरफ्तार
# 2.23 करोड़ रुपये की नकदी बरामद