झोटा हत्याकांड: जांच के लिए मानसा पहुंची सीबीआई, पुलिस ने टीम को सौंपी मामले से संबंधित फाइल


मानसा , 21 अक्टूबर - पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच के लिए  सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करने के बाद सीबीआई टीम के मानसा पहुंचने की कार्रवाई सामने आई है। 
अमित शाह ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि हत्याकांड की गहराई से जांच करवाई जाएगी और जल्द ही सीबीआई की टीम मानसा पहुंचेगी।
मानसा पहुंचने के बाद सीबीआई की डीएसपी सहित पांच सदस्यों की टीम ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इस दौरान मानसा पुलिस ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से संबंधित फाइल सीबीआई को सौंप दी है। अब सीबीआई  इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच करेगी।

#झोटा हत्याकांड