रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्ले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी आग 

जबलपुर (मध्य प्रदेश), 19 अक्टूबर - रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्ले-जी बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 
जबलपुर के एएसपी मनीष भारद्वाज ने कहा,"ये रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है और यहां पर आग को कंट्रोल करने के लिए दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौजूद है। लगातार आग बुझाने का काम चल रहा है। घटना में अभी तक जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग लगने का कारण लोगों द्वारा पता चला कि शॉर्ट सर्किट है लेकिन सही कारण FSL की टीम जांच करके बताएगी। 

#फैक्ट्री