CM मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर में घायल मरीजों से की मुलाकात
ग्वालियर, मध्य प्रदेश, 19 अक्टूबर - शीतला माता मंदिर हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर में घायल मरीजों से मुलाकात की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "बीती रात एक घटना घटी थी। हम उस घटना में घायल हुए लोगों से मिलने यहां आए थे। हम घायलों को बेहतर चिकित्सा दिलाने के लिए तत्पर हैं। हमने जांच के निर्देश दे दिए हैं। प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करने का काम सरकार का है। सरकार सभी लोगों के साथ खड़ी है। इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
#CM मोहन यादव
# ज्योतिरादित्य सिंधिया

