दशहरे पर रिवाबा जडेजा ने राजपूत समुदाय के साथ की पारंपरिक 'शस्त्र पूजा'
जामनगर, 20 अक्टूबर - गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा ने दशहरा के अवसर पर राजपूत समुदाय के साथ पारंपरिक 'शस्त्र पूजा' की।
गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा ने कहा, "आज क्षत्रिय समाज की परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व का भव्य और सुंदर आयोजन जामगनर राजपूत युवा संघ के माध्यम से किया गया। इसमें शामिल होकर मुझे क्षत्रिय समाज की परंपरा 'शस्त्र पूजन' में सम्मिलित होने का अवसर मिला...अधर्म के ऊपर धर्म की विजय, असत्य के ऊपर सत्य की विजय और यही सनातन की परंपरा और संस्कृति रही है, जहां पर क्षत्रिय समाज ने हमेशा राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को चरितार्थ करते हुए अपना योगदान प्रतिपादित किया है... हमारा यह कर्तव्य भी बनता है ताकि हम सुनिश्चित करें कि आने वाली पीढ़ी और अभी की जो युवा पीढ़ी है, वो मूल्य आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षण को ग्रहण करें और यह देश की उन्नति में अपना योगदान अपना कर्तव्य अवश्य निभाएं। आप सभी को पुनः इस पवित्र अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं।

