PM मोदी ने RSS स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RSS स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं।
X पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उन सभी विभूतियों को भी नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता का गौरवशाली शताब्दी वर्ष पूर्ण किया है। अनगिनत स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण, कर्तव्य-निष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से सदैव समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। मुझे विश्वास है कि यह भावना आने वाले समय में भी देश को और सशक्त एवं सुदृढ़ करेगी।

