दिल्ली में वामपंथी संगठनों का बड़ा प्रदर्शन: पुलिस की पाबंदियों को तोड़कर निकाला 'तिरंगा मार्च'

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। SFI, DYFI, AISF और AIYF जैसे प्रमुख वामपंथी छात्र और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में 'तिरंगा मार्च' निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों और पाबंदियों के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर शहर के मुख्य हिस्से तक पहुंच बनाई।

 

#WATCH दिल्ली: SFI, DYFI, AISF और AIYF के कार्यकर्ताओं ने 'तिरंगा मार्च' निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, "उन्होंने कहा था कि किसी को भी CP (कनॉट प्लेस) तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा। लेकिन हम यहां पहुंच गए हैं। हम शहर के मुख्य हिस्से में आ गए हैं। हमने दिल्ली पुलिस को चुनौती दी है, हमने उनके प्रतिबंध को तोड़ा है। हमने तिरंगे का मान रखा है। अब वे जो कर सकते हैं, कर लें..."

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2026

 

प्रदर्शन के दौरान CPI(M) के सांसद जॉन ब्रिटास ने कड़े तेवर दिखाते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, प्रशासन ने दावा किया था कि किसी को भी कनॉट प्लेस (CP) तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा लेकिन हम यहां पहुंच चुके हैं शहर के मुख्य हिस्से में आ गए हैं। हमने दिल्ली पुलिस के प्रतिबंध को तोड़ दिया है और तिरंगे का मान रखा है। अब वे जो चाहें कर सकते हैं।

#दिल्ली
# वामपंथी संगठनों
# बड़ा प्रदर्शन