2 नवंबर को देहरादून में विशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा - CM धामी

देहरादून, 22 अक्टूबर - उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान पूरे देश और प्रदेश के अंदर भी पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में चलाएंगे। 31 अक्टूबर को गढ़वाल जिले के श्रीनगर में पार्टी बड़े स्तर पर पदयात्रा का आयोजन करेगी। लोगों को गुमराह करने का काम कांग्रेस पार्टी और उनके गठबंधन के लोग कर रहे हैं, हम लोगों के सामने सच्चाई रखेंगे। 2 नवंबर को देहरादून में विशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 3 नवंबर को रुद्रपुर में उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय पर पद यात्रा आयोजित की जाएगी और इसके बाद राज्य के सभी जिलों में पद यात्रा की जाएगी। 

#देहरादून
# विशाल यात्रा
# CM धामी