पंचकूला में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन
पंचकूला, 22 अक्टूबर बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने गुरुवार को पंचकूला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बिजली डिस्ट्रीब्यूशन के प्राइवेटाइजेशन और स्मार्ट मीटर से जुड़े फैसलों को वापस लेने की मांग की।
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूनिट प्रेसिडेंट अनिल कुमार ने किया।
इसमें HSEB वर्कर्स यूनियन, हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन और दूसरे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
HSEB वर्कर्स यूनियन के जोनल ऑर्गेनाइजर रमेश कुमार ने कहा कि बिजली डिस्ट्रीब्यूशन में प्राइवेट कंपनियों को शामिल करने का कदम कर्मचारियों, कंज्यूमर्स और किसानों के हितों के खिलाफ है।
# पंचकूला
# बिजली

