एशियन पैरा गेम्स: दिलीप गावित ने पुरुष 400 मीटर टी46 वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

आइची नागोया, 22 अक्टूबर - दिलीप गावित ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष 400 मीटर टी46 वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया है। इसी वर्ग में भाविककुमार भरवाड़ ने रजत पदक अपने नाम किया। दिलीप ने 48.27 सेकेंड का समय लिया और पहले स्थान पर रहे। वहीं, भाविककुमार ने 49.31 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर फिनिश किया। जापान के काकेरु इशिदा ने 49.58 सेकेंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 

#एशियन पैरा गेम्स
# दिलीप गावित