राहुल पर भाजपा नेता गौरव भाटिया का तीखा हमला, कांग्रेस सांसद को बताया मीर जाफर
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा ने राहुल गांधी की मीर जाफर से तुलना की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के सामने विश्वासघात का एक मॉडल पेश कर रहे हैं। एक विदेशी अखबार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज एक प्रतिष्ठित अखबार में एक रिपोर्ट छपी है, जिसमें बताया गया है कि किस तरह विश्वासघात के ये तार विदेशी एजेंसियों से जुड़े हुए हैं। इसलिए, यह पूछना गलत नहीं होगा कि 'इस गद्दार का सरदार कौन?' मैं यह बात बहुत गहरे दुख और पीड़ा के साथ कह रहा हूं।
#राहुल
# भाजपा
# गौरव भाटिया
# कांग्रेस

