उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 50वें कुंजापुरी मेले का शुभारंभ
उत्तराखंड, 11 अक्टूबर - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने नरेंद्रनगर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध 50वें श्री सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन और विकास मेले का औपचारिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंजापुरी मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देने का एक बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करते हैं।

