प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की प्रशासनिक सूझबूझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से माओवाद के खतरे को खत्म करने और नशामुक्त समाज के सपने को आगे बढ़ाने में अमित शाह की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कामना की कि अमित शाह को देश और जनता की सेवा में लंबा व स्वस्थ जीवन प्राप्त हो।

#प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई