एक्सप्लेनर: डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने वाली कंपनी की खामी से मची खलबली
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर - इंटरनेट पर किसी वेबसाइट को सुरक्षित बनाने में डिजिटल सर्टिफिकेट की अहम भूमिका होती है। लेकिन हाल ही में भारतीय साइबर सुरक्षा कंपनी ई-मुद्रा के कुछ डिजिटल सर्टिफिकेट में ऐसी खामी सामने आई, जिसने इंटरनेट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। इस मामले के सामने आने के बाद कई बड़ी टेक कंपनियों ने प्रभावित सर्टिफिकेट को ब्लॉक करने के कदम उठाए।
#डिजिटल

