भारत के दुश्मनों को वायुसेना प्रमुख की चेतावनी: कहा- कोई लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर - भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर 1200 किलोमीटर की चौड़ाई और 200 किलोमीटर की गहराई तक सटीक हमले किए। इससे साबित हुआ कि वायुसेना की पहुंच से बाहर कोई लक्ष्य नहीं है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को यह बात कही। उनका यह बयान पाकिस्तान के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने वायुसेना की क्षमता आधारित रणनीति को सही साबित किया। इस अभियान ने यह भी दिखाया कि देश की सुरक्षा के लिए वायु शक्ति सबसे अहम जवाबी क्षमता और रणनीतिक प्रतिरोध का प्रमुख साधन है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि इस अभियान में मिली सफलता के आधार पर वायुसेना को अपनी तैयारियों में ठहराव नहीं आने देना चाहिए। भविष्य में इस क्षमता को और व्यापक तथा मजबूत बनाने पर ध्यान देना होगा।

#भारत
# वायुसेना