पैरा एशियन गेम्स: भारत ने आज जीते दो गोल्ड मेडल
नागोया, 23 अक्टूबर- भारत ने पैरा एशियन गेम्स के पांचवें दिन आज दो स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 23 हो गई है। हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व तीरंदाजी में दिन का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद नितीश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। भारत आज अब तक सात पदक जीत चुका है।
भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत के कुल 95 पदक हैं, जिनमें 23 स्वर्ण, 30 रजत और 42 कांस्य पदक शामिल हैं।
#पैरा एशियन गेम्स: भारत ने आज जीते दो गोल्ड मेडल

