पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर- आज पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होगी। विपक्ष नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या, नशे के कारोबार और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। वहीं, पंजाब भाजपा भी विधानसभा का घेराव करेगी।
सदन में 11 रिपोर्टें पेश की जाएंगी। इसके अलावा, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान योग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर एक सरकारी प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहले ही कह चुके हैं कि सरकार को विपक्ष के सवालों के जवाब देने होंगे।
#पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन

