लुधियाना में दो गुटों के बीच कहासुनी और झगड़े के बाद फायरिंग
लुधियाना , 22 अक्टूबर - लुधियाना के ताजपुर रोड पर गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद झगड़े में बदल गया। दो गुटों के बीच कहासुनी और झगड़े के बाद फायरिंग हुई। इसमें 31 साल के दरबारा उर्फ हैरी को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे पक्ष की गाड़ी तोड़ दी। इसके बाद दूसरा गुट विरोध करने पहुंचा, तभी फायरिंग हुई जिसमें दरबारा उर्फ हैरी को गोली लगी।घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, पर उसकी जान नहीं बची। डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। युवक का शव निजी अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फायरिंग के हालात और बाकी शामिल लोग जांच के बाद ही साफ होंगे।

