लुधियाना: गुरुद्वारे में ग्रंथी सिंह से मारपीट कर गोलक तोड़ ले गए चोर, वारदात CCTV में कैद 

लुधियाना, 18 अक्टूबर - पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के गुरुदेव नगर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में चोरों ने दुस्साहस की हदें पार करते हुए न सिर्फ चोरी की वारदात को अंजाम दिया बल्कि विरोध करने पर ग्रंथी सिंह के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सिख संगठनों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। राहत की बात यह है कि पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV कैमरों में साफ तौर पर कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

#लुधियाना
# गुरुद्वारे
# ग्रंथी सिंह
# मारपीट
# गोलक
# चोर
# CCTV