Saudi Helicopter Crash: क्रैश हुआ सऊदी सेना का हेलिकॉप्टर, दो जांबाज क्रू मेंबर्स की मौ/त

रियाद, 18 अक्टूबर - सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र नजरान से एक दर्दनाक सैन्य हादसे की खबर सामने आई है। यमन सीमा के पास गश्त और निगरानी अभियान में तैनात सऊदी गठबंधन सेना का एक लाइट टोही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार दोनों जांबाज क्रू मेंबर्स (अधिकारियों) की मौके पर ही मौत हो गई है।   

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के आधिकारिक प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और आधिकारिक चैनलों पर बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान नेशनल गार्ड्स का 'AH-6i' मॉडल का एक लाइट टोही हेलिकॉप्टर था।   

नियमित निगरानी और गश्त के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे में हेलिकॉप्टर उड़ा रहे दोनों क्रू मेंबर्स शहीद हो गए। सैन्य गठबंधन ने मृतक अधिकारियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। दुर्घटनास्थल पर राहत और जांच टीम पहुंच चुकी है और घटना के सभी तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।  

#क्रैश
# सऊदी सेना
# हेलिकॉप्टर
# क्रू मेंबर्स
# मौ/त