कनाडा के सैन्य अड्डे पर भड़की भीषण आग, कई सैनिकों की मौ/त

ओटावा , 18 अक्टूबर - कनाडा के अल्बर्टा प्रांत से एक बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित एक प्रमुख सैन्य अड्डे पर एक रहस्यमयी घटना के बाद भीषण आग भड़क उठी। इस भयानक हादसे में कई लोगों (सैनिकों) की मौत हो गई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक हताहतों की आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं की गई है।

वेनराइट के स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि वह सैन्य अड्डे की चारदीवारी को पार करके बाहर के इलाकों में भी तेजी से फैल गई। इलाके में चल रही तेज हवाओं ने आग को और विकराल रूप दे दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई आसपास के शहरों से दमकल गाड़ियों और मेडिकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, प्रशासन ने फिलहाल आसपास के स्थानीय नागरिकों को घर खाली करने का आदेश नहीं दिया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अल्बर्टा की मुख्यमंत्री डेनियल स्मिथ ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्नी ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रांतीय प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, मुख्यमंत्री डेनियल स्मिथ ने राहत और बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों का आभार जताया है। कनाडा के विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे ने भी सरकार को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है और वेनराइट के नागरिकों से आपातकालीन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
 

#कनाडा
# सैन्य अड्डे
# भीषण आग
# सैनिकों
# मौ/त