गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: पेंसिल्वेनिया में संदिग्ध हमलावर ने खुद को मारी गो.ली
पेंसिल्वेनिया (अमेरिका), 10 अक्टूबर - अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में सामूहिक गोलीबारी की घटना में दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद कई घंटे तक पुलिस और संदिग्ध के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर भी मृत मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसने खुद को गोली मारी थी।
सीबीएस से जुड़े स्थानीय समाचार चैनल एरी न्यूज नाउ के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पेरी स्ट्रीट पर गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को बुलाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक व्यक्ति को गोली चलाते हुए देखने की सूचना दी थी। इसके बाद वह एक घर के अंदर चला गया। पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले। घर के अंदर भी कई लोगों के शव बरामद किए गए।

