अमेरिका ने वीजा के लिए सोशल मीडिया की जांच का दायरा बढ़ाया
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर - अमेरिका ने वीजा आवेदकों की सोशल मीडिया स्क्रीनिंग का दायरा विदेशी पत्रकारों और कुछ पेशेवरों तक बढ़ा दिया है। कड़ी जांच-पड़ताल की इस प्रक्रिया के तहत एच-1बी धारक वर्कर और विदेशी छात्रों को भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल सार्वजनिक करने होंगे।
स्टेट डिपार्टमेंट ने पिछले महीने इस विस्तार की घोषणा की थी, लेकिन यह नियम बुधवार से लागू हो गया।
स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा, "इस जांच प्रक्रिया में मदद के लिए, आई, टीडी और टीएन नॉन-इमिग्रेंट वीज़ा के सभी आवेदकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल की प्राइवेसी सेटिंग को 'पब्लिक' या 'ओपन' पर सेट करें।"
#अमेरिका
# वीजा

