IND vs PAK Final: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला
नागोया : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम तीन मुख्य स्पिनर के साथ उतरी है। वहीं, बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज हैं। शिवम दुबे उनका साथ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो। वहीं, भारत के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के रूप में पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं। वहीं, पाकिस्तान ने एक बदलाव किया है प्लेइंग-11 में। मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह साद मसूद को शामिल किया गया है। वसीम जूनियर तेज गेंदबाज हैं, जबकि मसूद स्पिनर हैं।
#भारत ने जीता टॉस

