लुधियाना में युवक की मौत के बाद पुलिस का एक्शन, आरोपी मेडिकल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

 

 

लुधियाना, 16 अक्टूबर - लुधियाना में युवक की मौत के बाद मेडिकल स्टोर पर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

दरअसल, युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मेडिकल स्टोर मालिक पर नशीली दवाइयां बेचने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी के बाद इलाके में भारी रोष देखने को मिला और गुस्साए लोगों ने मेडिकल स्टोर पर जमकर तोड़फोड़ की।

 

वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में नशीली दवाइयों की बिक्री को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

#लुधियाना