आज मुख्यमंत्री मान फिल्लौर आएंगे, नशे के खिलाफ बनाएंगे नया प्लान

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर – मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिल्लौर में पुलिस अकादमी में नशे के खिलाफ रिव्यू मीटिंग करेंगे। मीटिंग के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया है। AAP के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री की मीटिंग के बारे में एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते के अंदर पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पन्नू ने साफ किया कि सरकार नशे के खिलाफ सख्त और अहम फैसला ले सकती है।

#CM Bhagwant Mann