लुधियाना में युवक की मौत के बाद मेडिकल स्टोर पर फूटा लोगों का गुस्सा,
*मेडिकल स्टोर पर की गई जमकर तोड़फोड़, नशे बेचने का लगाया आरोप
पंजाब बंद के दौरान लुधियाना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक नौजवान की मौत के बाद इलाके में भारी रोष देखने को मिल रहा है।मृतक नौजवान के परिवार का आरोप है कि उसकी मौत नशे की वजह से हुई है। परिवार और स्थानीय लोगों ने घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद एक मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं।नौजवान की मौत से गुस्साए लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्होंने कथित तौर पर नशा बेचने के आरोपों को लेकर मेडिकल स्टोर पर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
#लुधियाना

