लुधियाना नगर निगम में हंगामे के बाद पार्षद निधि गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर के साथ मीटिंग में  बनी सहमति 


लुधियाना, 14 अक्टूबर - लुधियाना में नगर निगम हाउस की मीटिंग के दौरान हुए हंगामे के बाद अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता ने कल हाउस की मीटिंग में अपनी ही सरकार और नगर निगम के खिलाफ आवाज उठाते हुए अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने इलाके में कूड़े की समस्या और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।
वहीं, आज पार्षद निधि गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार के बीच एक अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग में दोनों के बीच सहमति बनी है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है।

#लुधियाना नगर निगम