लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 697 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना, 17 अक्टूबर - लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 697 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; पूर्व सरपंच हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी भी काबू लुधियाना में कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और गंभीर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अहम मामलों में सफलता हासिल की है।पुलिस ने जहां 3 किलो 697 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं लाडोवाल इलाके में दिनदहाड़े हुए पूर्व सरपंच नवतेज सिंह हत्याकांड में भी दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

#लुधियाना