शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी को जान से मारने की धमकी
लुधियाना, 19 अक्टूबर (शाहिद खान) - पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद शाही इमाम की ओर से पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है और मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
गौरतलब है कि शाही इमाम को पहले भी कई बार धमकियां मिलने की बात सामने आ चुकी है। इस पूरे मामले की जानकारी लुधियाना जामा मस्जिद के प्रधान मोहम्मद मुस्तकीम ने दी है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कब तक हो पाती है।
#लुधियाना

