रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे पहुंचे 

दुशान्बे, 19 अक्टूबर - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे पहुंच गए हैं। वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो 19-20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली है।

हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राजनाथ सिंह का औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान ताजिकिस्तान के उनके समकक्ष एमोमाली सोबिरजोदा और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय (MoFA) में एशिया-प्रशांत मामलों के प्रमुख शेराली जोमोन ने उनका स्वागत किया।

#रक्षा मंत्री
# राजनाथ सिंह
# ताजिकिस्तान