2 रेल गाड़ियां जलंधर की बजाय लुधियाना तक ही चलेंगी

फिरोजपुर, 18 अक्टूबर (राकेश चावला) - रेल विभाग के अनुसार 2 गाड़ियों के रूट में बदलाव किए गए हैं। जिसके चलते रेल गाड़ियां जलंधर की बजाय लुधियाना तक ही चलेंगी।

उत्तरी रेलवे द्वारा आज जारी प्रेस रिलीज के अनुसार संचालन संबंधी कारणों से 2 रेल गाड़ियों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।

शॉर्ट-टर्मिनेट (बीच में ही समाप्त):
गाड़ी नंबर 14681, नई दिल्ली - जालंधर सिटी जो 18.10.2026 को चलेगी, अपने निर्धारित स्टेशन जालंधर सिटी तक नहीं जाएगी। यह गाड़ी लुधियाना जंक्शन पर ही समाप्त हो जाएगी। लुधियाना से जालंधर के बीच रद्द रहेगी।

शॉर्ट-ओरिजिनेट (आगे से शुरू):
गाड़ी नंबर 14682, जालंधर सिटी - नई दिल्ली जो 19.10.2026 को चलेगी, जालंधर सिटी से नहीं चलेगी। यह गाड़ी लुधियाना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। जालंधर से लुधियाना के बीच रद्द रहेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके गाड़ी की स्थिति जरूर चेक कर लें।

#रेल गाड़ियां
# जलंधर
# लुधियाना