तिब्बत में आया 7 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत
ल्हासा, 23 अक्टूबर- तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समय के अनुसार बीती रात 8:03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल हो गए। भूकंप का केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से लगभग 400 किलोमीटर दूर नागकू क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर (CENC) के अनुसार, भूकंप के झटके स्थानीय क्षेत्र में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। इसके साथ ही पाकिस्तान में 4.9 और अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।
#तिब्बत में आया 7 तीव्रता का भूकंप
# 16 लोगों की मौत

