PM मोदी का ओडिशा दौरा आज, भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
भुवनेश्वर, 25 अक्टूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह भुवनेश्वर के इन्फोवैली-2 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम करीब 4:45 बजे उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:45 बजे वाराणसी से विशेष विमान से रवाना होंगे और शाम 4:10 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वह विशेष हेलीकाप्टर से इन्फोवैली-2 जाएंगे। वहां आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
#PM मोदी
# ओडिशा
# भुवनेश्वर
# RBI

