चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस की रैली स्थगित करने की अपील की
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर- चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपील की है कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली को भाई दूज (10 नवंबर) के बाद के लिए स्थगित कर दिया जाए।
CTI के अनुसार, इस रैली के कारण दिवाली और धनतेरस के पीक शॉपिंग सीजन के दौरान दिल्ली में करीब 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।
CTI के अध्यक्ष बृजेश गोयल और व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में पहले से ही भारी भीड़ रहती है और त्योहार से एक सप्ताह पहले ही खरीदारी शुरू हो जाती है। रैलियों और सड़कों के बंद होने से थोक और खुदरा बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही सीमित हो जाती है।
इस साल धनतेरस 6 नवंबर, दिवाली 8 नवंबर और भाई दूज 10 नवंबर को है। दिल्ली पुलिस 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए पहले ही अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी कर चुकी है।

