इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर तक के लिए की रद्द
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर - भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के निलंबित रहने की अवधि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है । रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी । दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी ।
#इंडिगो

