नेक नीयत और दृढ़ इरादों से पंजाब के बच्चों का सुनहरा भविष्य बना रहे हैं - भगवंत मान

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हम नेक नीयत और दृढ़ इरादों के साथ पंजाब के बच्चों का सुनहरा भविष्य बना रहे हैं। इन प्रयासों का ही नतीजा है कि आज कोई बेटी UPSC पास कर लोकसेवा का रास्ता चुन रही है, तो कोई युवा वकालत की पढ़ाई करके लोगों की सेवा करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों, आपकी अपनी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है।

#नेक नीयत और दृढ़ इरादों से पंजाब के बच्चों का सुनहरा भविष्य बना रहे हैं - भगवंत मान