20 अक्टूबर को फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, रवनीत बिट्टू ने दी जानकारी

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दी है। खास बात यह है कि पिछले 20 दिनों के भीतर गृह मंत्री अमित शाह का यह दूसरा पंजाब दौरा होगा जिससे राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के मुताबिक अमित शाह अपने इस दौरे के दौरान पंजाब के तीन प्रमुख जिलों—मानसा, संगरूर और गुरदासपुर (बटाला) जाएंगे। इस प्रवास के दौरान वे राज्य में नशे के चलते प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात करेंगे और पीड़ित पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लेंगे। 

#20 अक्टूबर
# पंजाब
# गृह मंत्री अमित शाह