चलती ट्रेन का दरवाजा टूटकर कार पर गिरा, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल, 25 वर्षीय युवती की हालत गंभीर
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (संदीप कुमार माहना)- चंडीगढ़ के हलो माजरा चौक के पास चलती ट्रेन का दरवाजा टूटकर कार पर गिरने से एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार की कार रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर रही थी।
रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी का दरवाजा टूटकर पुल के नीचे से जा रही कार की विंडशील्ड तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कार में सवार युवती के सिर में चोट लगने के कारण उसे इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
#चलती ट्रेन का दरवाजा टूटकर कार पर गिरा
# एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल
# 25 वर्षीय युवती की हालत गंभीर

