मुख्यमंत्री मान ने बंदी सिंह इंसाफ मोर्चे द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ की बैठक
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि बंदी सिंह इंसाफ मोर्चे द्वारा बनाई गई 4 सदस्यीय कमेटी (स. गुरदीप सिंह बठिंडा, एडवोकेट जसपाल सिंह मंझपुर, स. पाल सिंह फ्रांस और स. बलविंदर पाल सिंह) के साथ आज अहम बैठक हुई। बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर कमेटी सदस्यों के विचार और अपील को बड़ी गंभीरता से सुना और मैंने कमेटी को पूरा भरोसा दिलाया है कि पंजाब सरकार इस मुद्दे का जल्द से जल्द उचित समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे बताया कि जो उचित और कानूनी कदम पिछली सरकारों द्वारा कई वर्षों से नहीं उठाए गए, हमारी सरकार उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी, ताकि इस मुद्दे का जल्द समाधान किया जा सके। पंजाब सरकार हमेशा इंसाफ के साथ खड़ी है।

