आज आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला के 14वें दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि डिग्री सिर्फ एक कागज नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सपनों को साकार करने का प्रमाणपत्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरियां देने वाला (Job Providers) बनाना है। पढ़ाई और खेल ही पंजाब के सुनहरे भविष्य की कुंजी हैं।

उन्होंने नए डिग्री धारकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।

इंकलाब जिंदाबाद!

#आज आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटने का सौभाग्य प्राप्त हुआ – मुख्यमंत्री भगवंत मान