जयपुर में ट्रक और बस में भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत


जयपुर, 24 अक्टूबर - जयपुर में बगरू पुलिया के पास ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई । हादसे में बस में सवार तीन श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 जख्मी हो गए । महाराष्ट्र से रवाना हुई बस से श्रद्धालु सांवरिया सेठ दर्शन करने निकले थे । पुलिस ने घायलों को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है । 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

#जयपुर