दिलजीत दोसांझ: फैंस के लिए खुशखबरी, सिंगर के शो को आखिरकार मिली मंजूरी

दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत 30 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गायक का कॉन्सर्ट होना था, जिसपर दिल्ली पुलिस ने रोक लगा दी थी। लेकिन अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। 



सुरक्षा कारणों से नहीं मिली थी अनुमति
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल, कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए बुकमायशो लाइव ने 14 अक्तूबर को अनुमति मांगी थी। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते इस अनुरोध को मंजूरी नहीं दी। दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट ने 21 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। 

#दिलजीत दोसांझ