देर शाम अंबाला कैंट टांगरी नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप


अंबाला कैंट, 24 अक्टूबर -देर शाम अंबाला कैंट टांगरी नदी में एक 25 , 26 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कम मच गया । सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को कीचड़ से बाहर निकाला गया । अभी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई । थाना महेश नगर पुलिस जांच में जुटी ।
अंबाला कैंट के महेश नगर थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में टांगरी नदी में एक 25 से 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कम मच गया। लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस की डायल 112 की टीम को दी ।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कारवाई में जुट गई । डायल 112 के अधिकारी ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि टांगरी नदी में एक युवक का शव  पड़ा है तो हम सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और हमने यहां आकर देखा कि मृतक युवक के पास नशे के इंजेक्शन पड़े है जिससे पता चलता है कि नशा करने के कारण युवक की मौत हुई होंगी, हालांकि अभी पता नहीं चल पाया कि ये युवक कौन है और इसकी मृत्यु कैसे हुई है ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल हमने महेश नगर थाने में इसकी सूचना दे दी है ।
 

#शाम अंबाला कैंट