हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की स्ट्राइक का आज दूसरा दिन
अंबाला, 23 अक्टूबर - हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की स्ट्राइक का आज दूसरा दिन है और कई इलाकों में अंबाला में लाइट दो दिन से ही गायब है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में लाइट जलती हुई भी नजर आ रही है ! बिजली बोर्ड यूनियन के नेताओं का कहना है कि हम सरकार से कोई ऐसी डिमांड नहीं कर रहे की जो वह पूरी न कर पाए लेकिन इस बिजली बोर्ड को प्राइवेट करने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है इसलिए यह हड़ताल की जा रही हैं ! वही लाइट बंद होने के कारण लोगों को सबसे बड़ी जो समस्या आ रही है वह पानी की समस्या है लोगों का कहना है की लाइट न होने से ना तो उनके बच्चे पढ़ पा रहे हैं ना ही पानी वगैरह आ रहा है जिस कारण बड़ी परेशानी हो रही है क्योंकि इनवर्टर भी कुछ ही घंटे बाद जवाब दे रहा है !
HSEB वर्कर यूनियन द्वारा 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है जिसका आज दूसरा दिन है जिस कारण पूरे हरियाणा में कई जगहों पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि लाइट न होने के कारण सभी जगह अंधेरा रहा अंबाला की अगर हम बात करें अंबाला में भी कई जगह लाइट रही और कहीं जगह लाइट नहीं थी बता दिन की यह हड़ताल नून और गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी को बिजली सप्लाई करने का ठेका देने के विरोध में की जा रही है इस हड़ताल का आज दूसरा दिन है यूनियन नेताओं की अगर माने तो उनका कहना है कि वह कोई ज्यादा मांग नहीं कर रहे ना ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कर रहे हैं ना ही किसी और तरह की मांग कर रहे हैं उनकी मांग सिर्फ बिजली बोर्ड को निजी हाथ में ना सौपे, अगर बिजली बोर्ड निजी हाथों में जाएगा तो लोगों को बिजली महंगी मिलेगी और जो कर्मचारी है उनके लिए भी समस्या खड़ी होगी, इसलिए अभी यह हड़ताल तीन दिन की है उसके बाद उनके लीडर जो भी कहेंगे वह करेंगे ! उन्होंने कहा की सरकार अगर चाहे तो यह निजीकरण को समाप्त कर सकती है लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है !

