बाजवा ने सदन में उठाया हत्या का मुद्दा
चंडीगढ़ , 23 अक्टूबर - पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस विधायकों ने मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की।पंजाब विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने झोटा की हत्या का मुद्दा सदन में उठाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बाजवा से प्रश्नकाल शुरू होने देने को कहा, जिसके बाद विपक्ष के नेता और अन्य विपक्षी विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
#बाजवा

