नीरू बाजवा का बड़ा फैसला, फिल्म ‘थापी’ की रिलीज पर लगाई रोक

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर - पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी फिल्म ‘थापी’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जो भी हैं, पंजाब और पंजाबी संस्कृति की वजह से हैं। फिल्म ‘थापी’ बनाने का मकसद भी यही है कि पंजाब के मैदानों में फिर से रौनक लौटे।
नीरू बाजवा ने कहा, “सिनेमा लोगों के लिए होता है, लेकिन लोगों से बड़ा कभी नहीं हो सकता। आज पंजाब के जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए मैंने और मेरी टीम ने फैसला लिया है कि हमारे लिए पंजाब से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसलिए हम अपनी फिल्म ‘थापी’ को फिलहाल रोक रहे हैं। कल से यह फिल्म किसी भी सिनेमाघर में नहीं दिखाई जाएगी।
जब तक पंजाब के हालात ठीक नहीं हो जाते, हम हर तरह से पंजाब के साथ हैं, पंजाब के साथ थे और हमेशा पंजाब के साथ रहेंगे।”

#नीरू बाजवा का बड़ा फैसला
# फिल्म ‘थापी’ की रिलीज पर लगाई रोक